पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में 30 पुलिसकर्मियों को डिजिटल साक्ष्य संकलन की जानकारी दी गई। एएसपी ने बताया कि कार्यशाला में सभी को रियल-टाइम वीडियो-फोटो रिकॉर्डिंग, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने और क्लाउड पर सुरक्षित अपलोड करने के तरीके बताए गए। एएसपी ने बताया कि ई-साक्ष्य एप नए आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए) के अनुरूप है। यह विवेचना को तेज, पारदर्शी और अदालत में मान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण में एप के उपयोग, एसआईडी जनरेशन, चेन ऑफ कस्टडी और तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई है।