श्रावस्ती। यातायात नियम की लोगों को जानकारी देने के लिए सीओ यातायात संदीप कुमार वर्मा ने भिनगा क्षेत्र के खरगौरा मोड़, सेमरी चौराहा व लक्ष्मणपुर बाजार में शिविर का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने की नसीहत दी गई। नशे की हालत में वाहन नहीं व संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई।