फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ननिहाल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
प्रहलादा के निकट मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मौजूद लोग व रोते बिलखते परिजन - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। लालपुर चौराहे के पास एक बाइक सवार को बुधवार रात टैक्टर ट्रॉली ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे सवार मोटर साइकिल सहित सड़क पर ही गिर गया। जिसे रौंदते हुई ट्रैक्टर ट्रॉली आगे बढ़ गई। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना पयागपुर अंतर्गत सत्पेडिय़ा निवासी सर्वेश (32) पुत्र अवधराम बुधवार रात मोटरसाइकिल से सोनवा थाना क्षेत्र के इमिलिया नारायाण के मजरा चौकीदारपुरवा अपने नाना लाले के यहां आ रहा था। जैसे ही सर्वेश मोटर साइकिल लेकर सोनवा थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहे के पास प्राहलादा जाने वाले मार्ग पर मुड़ा। तभी पीछे से गिट्टी लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कोहरे के कारण मोटर साइकिल को ठोकर मार दिया। जिससे सर्वेश मोटरसाइकिल सहित मार्ग पर ही गिर गया। जिसे रौंदते हुए ट्रैक्टर ट्राली आगे निकल गई। जिसमें सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोडक़र फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वहीं सर्वेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में सोनवा थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रमादित्य ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें