फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों को बताया विज्ञान का महत्व

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को विज्ञान मेले में प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि इस प्रदर्शनी व मेले का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक गतिविधियों के जरिए रोचक तरीके से खगोल विज्ञान, रसायन विज्ञान ,जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान को सीखने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक एसबी शुक्ला ने कहा कि खेती को वैज्ञानिक ढंग से बढ़ावा देना भी इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य है।
इस दौरान छात्रा प्रियंका पांडे ने दूरबीन से लाभ पर प्रकाश डाला, स्वाति शुक्ला ने चंद्रयान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा कविता पांडे ने मिसाइल के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किए। हिमाली त्रिपाठी ने विज्ञान की परिभाषा बताते हुए कहा कि सुव्यवस्थित सुनियोजित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौजूद लोगों का वजन, खून जांच, लंबाई, नेत्र आदि आदि जांच किया। इस मौके पर कल्पना पाठक, डा. शाहीन बानो, सुमन राय, सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें