तपोस्थली में विशेष पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी।
सामूहिक हवन-पूजन
सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने दी।
जन सुनवाई
सुबह 10:00 बजे। पुलिस लाइन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने दी है।