1- वर्षावास पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष वर्षावास पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी।
2- सामूहिक हवन-पूजन
सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने दी।
3- आरोग्य मेला
सुबह 09:00 बजे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने दी।
4- रामलीला
रात 08:00 बजे। भिनगा के ठाकुरद्वारा मैदान में रामलीला होगी। हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन प्रसंग का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता ने दी है।
5- भागवत कथा
रात 08:00 बजे। गिलौला के बंतवारा गांव में भागवत कथा होगी। यह जानकारी प्रवाचक डॉ. महेश दास महाराज ने दी है।