वर्षावास पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष वर्षावास पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी।
सामूहिक हवन-पूजन
सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने दी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
सुबह 11:00 बजे। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने दी।