वर्षावास पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष वर्षावास पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी।
सामूहिक हवन-पूजन
सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने दी।
गोष्ठी
सुबह 11:00 बजे। सद्भावना संस्था की ओर से रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज नासिरगंज व मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज में बाल विवाह और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने दी है।