विशेष वर्षावास पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष वर्षावास पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी।
सामूहिक हवन-पूजन
सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने दी।
समाधान दिवस
सुबह 10:00 बजे। सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने दी।
श्री गणेश पूजा महोत्सव
शाम 08:00 बजे। कटरा के महावीर बाबा थान पर श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी पंडित ओमप्रकाश मिश्रा ने दी।