1- विशेष पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो की अध्यक्षता में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।
2- संपूर्ण समाधान दिवस
सुबह 10:00 बजे। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
3- मतदाता सूची प्रकाशन
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जहां लोग सूची देख सकेंगे।
4- खेल प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
-
5- श्रीराम कथा
रात 08:00 बजे। सिरसिया के जुड़पनिया में श्रीहरि सेवा धाम परिवार समिति की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या से आए प्रवाचक रमेश चंद्र शुक्ला कथा सुनाएंगे।