1- विशेष पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।
2- जन आरोग्य मेला
सुबह 09:00 बजे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
-
3- भागवत कथा
शाम 06:00 बजे। कटरा की ग्राम पंचायत अमारे भरिया के मजरा तेंदुआ पंडित में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। संत सर्वेश जी महाराज कथा सुनाएंगे।