फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दैवीय आपदा से बचाव के दिए टिप्स

Wed, 19 Jul 2023 05:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बुधवार को जमुनहा तहसील परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता एडीएम ने की। इस दौरान मौजूद लोगों को दैवीय आपदा से बचाव के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में एडीएम अमरेंद्र वर्मा ने जनप्रतिनिधियों, आपदा मित्रों व आपदा सखी से दैवीय आपदाओं से निपटने में लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पंफलेट वितरित कर बाढ़, बाढ़ के बाद व वज्रपात के दौरान क्या करें क्या न करें इसके प्रति जागरूक किया। एसडीएम प्यारे लाल ने कहा कि आपदाओं से होने वाली जन हानियों को कम करने तथा ग्रामीण स्तर तक आमजन को संभावित बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचाने व भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राहत चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनसमुदाय का क्षमता संवर्धन होगा। साथ ही वह आपदाओं से अपनी सुरक्षा कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान तहसीलदार अहमद फरीद खान, नायब तहसीलदार शुभम तिवारी, बीडीओ सरयू प्रसाद सिंह सहित राजस्व, पुलिस, विकास विभाग के तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें