श्रावस्ती। मेरा युवा भारत से जुड़े जिले के तीन युवा स्वयंसेवक रितेश पटवा, शिखा मिश्रा और गोलू शर्मा 10 व 11 अक्तूबर को बनारस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से संवाद करेंगे। जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि स्वयंसेवक मेरा युवा भारत की गतिविधियों से जुड़े अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। साथ ही तराई के युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर भी चर्चा होगी। संवाद के बाद तीनों स्वयंसेवक जिले के अन्य स्वयंसेवकों से अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, सोशल मीडिया के जरिए युवा गतिविधियों की पहुंच बढ़ाने और जिले के अधिक युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों पर भी चर्चा होगी।