श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर निवासी प्रेम नरायण (36) सोमवार को बाइक से सेमरी की ओर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर ग्राम लबेदपुर निवासी कृष्णावती (22) व मंजू (60) भी सवार थीं। खरगौरा-सेमरी मार्ग पर ग्राम मोहम्मदपुर कलां के निकट बाइक कुत्ते से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाेेया।