फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुजुर्गों के खाते में पहुंची तीन माह की पेंशन

Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बजट के अभाव में वंचित लाभार्थियों को तीन माह की पेंशन भेजी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट उपलब्ध न होने से जिन लाभार्थियों को जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन नहीं मिल सकी थी, उनके आधार लिंक खातों में एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से धनराशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों के खातों में अब तक पेंशन नहीं पहुंची है, वे तत्काल बैंक खाते से आधार की सीडिंग करा लें। आधार अपडेट होने के बाद पेंशन की धनराशि खाते में पहुंच जाएगी। समस्या होने पर कलेक्ट्रेट स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें