जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के प्रतापुरवा निवासी राजेश कुमार (33) बुधवार शाम जमुनहा से अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ गांव दनिवासी रामफेरन (45) थी। जैसे राजेश बाइक लेकर बनगई गांव के निकट पहुंचा। तभी गाड़ी की गति काफी तेज होने के कारण वह उससे नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक मार्ग किनारे खड़ी बनगई निवासिनी खतूना (33) से जा भीड़ी।
इस दुर्घटना में खतूना सहित राजेश व रामफरेन को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहीं पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला बहराइच रेफर कर दिया है। (संवाद)