इकौना। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ेरवा सरहदी निवासी जगप्रसाद (45) बाइक से बृहस्पतिवार को कटरा बाजार आए थे। साथ ही बाइक पर उनके पिता नानमुन (70) व मंशाराम (50) भी सवार थे। देर शाम लौटते समय कटरा-वीरपुर मार्ग पर ग्राम बेल्हा राघव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस सीएचसी इकौना पहुंचाया। यहां पर नानमुन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।