डायट में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद प्रशिक्षु।
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में रविवार को तीन दिवसीय असर प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सभी प्रशिक्षुओं ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट डाइट प्राचार्य राम प्रताप सिंह को सौंपी। प्राचार्य ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए 30 विद्यालयों का चयन किया गया था। इनके अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाओं के 20-20 घरों के बच्चों का आकलन किया गया। इसमें तीन से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की भाषा, गणित और डिजिटल क्षमताओं की जांच की गई। प्रत्येक ग्राम सभा में दो-दो प्रशिक्षुओं ने सर्वेक्षण किया। इस दौरान गिरीश प्रसाद मिश्र, रवि प्रताप सिंह, अमित कुमार पाठक, विनीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, शिवेंद्र वर्मा और संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।