फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीसीटीवी कैमरा खोल ले गए चोर

Sat, 07 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी के वरिष्ठ कार्यालय सहायक कृष्ण कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अराजक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरा चुराने व कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छह मार्च को जब कार्यालय खोला गया, तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति कक्ष के बाहर लगे कैमरे को तोड़कर उठा ले गए। साथ ही दरवाजे को भी क्षति पहुंचाई। यह घटना कैमरे के डीवीआर में रिकार्ड हो गई। कार्यालय सहायक ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें