श्रावस्ती/तुलसीपुर। संकल्पा गांव निवासी रामचंदर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर साने चले गए थे। कुछ देर बाद ही घर के सामने अधूरी पड़ी दीवार फांद कर चोर घर में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में ही आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात आदि उठा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों के आने की आहट पर सभी लोग सभी नीचे आए, तो एक चोर को घर से बाहर भागते हुए भी देखा। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, जांच करवाई जाएगी।