तुलसीपुर। लक्ष्मण नगर कस्बे में शनिवार रात एक घर में चोरों ने लाखों के नकदी व जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। लक्ष्मण नगर निवासी हसरत अली खाड़ी देश में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रुबीना चार बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। शनिवार रात रुबीना बच्चों के साथ छत पर सो गई थीं। सुबह नीचे आने पर एक कमरे का दरवाजा खुला मिला, जिसका कुंडा टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखे लोहे के बक्से से 10 हजार रुपये नकद और दो जोड़ी पायजेब, एक चांद टीका, दो जोड़े पायल, तीन सोने की माला, सोने की नथुनी, अंगूठी व बिछिया सहित लाखों का सामान ले गए। पीड़ित ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।