फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। इकौना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी शकीना ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी के बॉक्स को उठाने लगे। आहट होने पर उसकी नींद खुली और वह शोर मचाने लगी। इससे परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आए दो अन्य लोग मौके से भाग गए। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से सोने व चांदी के जेवरात व करीब 17 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम राजापुर निवासी नंदू वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें