श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के दिकौली गांव निवासी कमलेश्वरी वर्मा के घर बृहस्पतिवार को ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया कि चोर अलमारी से चांदी की दो जोड़ी पायल, एक कमरफूल, तीन जोड़ी बिछिया, सोने का मंगलसूत्र और एक जोड़ी झुमकी ले गया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति को सौंपी गई थी। जांच के दौरान बृहस्पतिवार शाम रतनापुर निवासी राजू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए। आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।