नेपाल सीमा पर गश्त करते जवान।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा जांच के लिए शुक्रवार शाम सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने एसएसबी जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बाजारों व सीमावर्ती गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गुजरने वाले वाहनों के चालकों की आईडी व प्रपत्र जांचे। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने भी सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था परखी।