फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टीम ने दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा व इकौना थानाक्षेत्र में मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में थानों में गठित टीम की ओर से बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीम की ओर से विभिन्न होटल, मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सहित अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। इसी के क्रम में शुक्रवार को टीम ने जांच कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

बाल श्रम व बाल विवाह रोकने के लिए एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर 30 जून तक विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान, बचपन बचाओ व बाल विवाह रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। नोडल अधिकारी एएसपी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रभारी थानाध्यक्ष एएचटीयू व एक संस्था की संयुक्त टीम ने भिनगा व इकौना थाना क्षेत्र में छापा मारा। टीम की ओर से सेमरी, भिनगा बस स्टैंड, ढाबा, होटल व वर्कशॉप पर छापा मारा गया। इस दौरान एएचटीयू प्रभारी पंकज कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति बाल श्रम नहीं कराएगा। जांच के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम की ओर से दो अलग अलग स्थानों से 18 वर्ष से कम आयु के दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। टीम ने बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इस दौरान आरक्षी देवेंद्र कुमार मौर्य, आरक्षी अभिषेक कुमार, संचित शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें