फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छूटे विद्यार्थी दे सकेंगे प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 08 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा न दे पाने वाले विद्यार्थियों को एक बार पुन: परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया है। नौ व 10 अप्रैल को दो केंद्रों में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन केंद्रों पर विभिन्न विषयों के 246 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व भूगोल विषय के लिए भिनगा स्थित अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। वहीं गृह विज्ञान के लिए सीआरवी इंटर कॉलेज श्रावस्ती को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर प्रत्येक विषय के लिए दो-दो परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि गृहविज्ञान के लिए एक परीक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें