फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीराम जन्म की सुनाई कथा

Mon, 29 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया के डोमाई में जारी श्रीराम क​था में मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया विकासखंड के डोमाई स्थित श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई गई। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। प्रवाचक दद्दू महाराज ने कहा कि धर्म की हानि होने पर प्रभु मानव कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने अवतार लेकर पृथ्वी को दुष्टों के अत्याचार से मुक्त करवाया। दद्दू महाराज ने रावण का वध कर लोगों को नीति और आदर्श भी समझाया। जन्म प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और भजन-कीर्तन पर भावविभोर होकर झूमे। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें