फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संकीर्तन के साथ कथा का हुआ समापन

Fri, 27 Feb 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। श्री सर्वा माई धाम भिनगा में बृहस्पतिवार को श्रीराम कथा का समापन किया गया। अयोध्या धाम से आईं प्रवाचक नंदनी किशोरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण करने मात्र से जन्मों के पाप कट जाते हैं और सदगति प्राप्त होती है। श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र पर पुल बनाया और सभी पत्थरों पर श्रीराम नाम का अंकन किया। इससे सभी पत्थर पानी में तैरने लगे। कथा के बाद श्रीराम नाम का संकीर्तन कर पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया। कथा के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, संतोष भार्गव, राम सनेही गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें