कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 55 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से आनंद बोधि का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु देवानंद ने कहा कि घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से आंतरिक शांति मिलती है। इससे सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है। बुद्ध प्रतिमा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। यह मानसिक तनाव को कम करने में सहायक है।