फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 20 दिन चलेगा ‘सेवा चित्र’ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मिलेगा मंच
विज्ञापन

श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक विकास के लिए 20 दिवसीय ‘सेवा चित्र’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत के विकास पर आधारित थीम पर चित्रकारी कराई जाएगी। आयोजन के लिए ब्लॉकस्तर पर दो-दो नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जमुनहा में कमलकांत व राधेश्याम, गिलौला में जया पांडेय व धीरेंद्र पाल सिंह, इकौना में निकिता वर्मा व अंशुरानी, सिरसिया में डॉ. रमेश कुमार व विकास सरोज तथा हरिहरपुररानी में डॉ. एकता यादव व अंबरीश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें