फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण : प्रवक्ता

Tue, 08 Sep 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डायट में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।-
विज्ञापन
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों को शिक्षण कार्य व संस्थान संचालन की जानकारी दी गई। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रताप सिंह ने संस्था के विकास में प्रमुख की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की सफलता प्रधानाध्यापकों की कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर है। प्रधानाध्यापक छात्रों की पूर्ण क्षमता विकास व भयमुक्त शिक्षण वातावरण बनाने में सहायक होते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चंद्र मौर्य ने सक्षम हस्तपुस्तिका से प्रधानाध्यापकों को प्रशासनिक, शैक्षिक, वित्तीय व सामुदायिक उत्तरदायित्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयन ओम प्रकाश यादव, दिव्य प्रताप, इरशाद अहमद, जितेंद्र कुमार, इमरान अहमद, अमित कुमार पाठक, रेनू यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें