प्राथमिक विद्यालय नौव्वनपुरवा के परिसर में खेलते बच्चे।-
गिलौला। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौव्वनपुरवा में शनिवार को दोपहर दो बजे ही ताला लटका मिला। जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। विद्यालय परिसर में गांव के कुछ बच्चे खेलते नजर आए। कक्षा पांच की छात्रा गुंजन ने बताया कि शनिवार को शिक्षक धर्मराज विद्यालय आए थे, जबकि यहां तैनात शिक्षिकाएं निर्मला और अनीता नहीं आई थीं। निर्धारित समय से पहले विद्यालय बंद होने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ ने बताया कि उन्हें 10 दिन पहले ही कार्यभार मिला है। विद्यालय समय से पहले बंद होने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।