फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लखीमपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Wed, 23 Sep 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 टोड़ीपुरवा स्थित समय माता मंदिर में झांकी का प्रदर्शन करते कलाकार।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोड़ीपुरवा स्थित समय माता मंदिर में जारी भगवान गणेश के पूजन के दौरान मंगलवार की रात कलाकारों ने रासलीला की। लखीमपुर से आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की। टोड़ीपुरवा स्थित समय माता मंदिर में विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन किया जा रहा है। मंगलवार की रात विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की गई और आरती उतारी गई। पूजन के बाद लखीमपुर व वजीरगंज से आए कलाकारों ने रासलीला और राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की। इस दौरान मंटू यादव, रामानंद यादव, सतगुरु यादव, साबितराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें