फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बादलों की दस्तक से लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम की उठापटक का दौर जारी है। तीन दिनों तक 43 डिग्री के पारे से झुलसाने के बाद मंगलवार को पारा एक डिग्री लुढ़क कर 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सुबह के समय तेज हवा के साथ बादलों ने दस्तक दी, इससे लोगों को उमस से फौरी राहत मिली। हालांकि, दोपहर बाद चटक धूप निकली, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस कम होने से लोगों को घर के अंदर राहत मिली। मंगलवार को तराई का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में पारा और लुढ़कने व राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें