फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: न्यायमूर्ति ने जेल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 19 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला कारागार का शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति ने रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला व पुरुष बैरक, किशोर बैरक तथा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने, बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने महिला बंदियों को फल व उपहार वितरित किए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें