कटरा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा करते लोग।-
श्रावस्ती/कटरा। विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न आयोजन हुए। विद्युत विभाग ने भिनगा, सिरसिया व भंगहा विद्युत उपकेंद्रों पर फीडरों की पूजा की। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों ने अपने औजारों व उपकरणों की पूजा-अर्चना की। भिनगा उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता विद्युत राज नारायण ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता हैं, इसलिए सभी की उनमें आस्था है। कटरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा समिति अध्यक्ष भास्कर नाथ विश्वकर्मा की अध्यक्षता में पूजा महोत्सव हुआ। पुजारी पंकज पाठक ने विधि-विधान से पूजा कराई। अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन जयंती मनाई जाती है। समाजसेवी प्रवीण कुमार बौद्ध, दीनबंधु विश्वकर्मा, अजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।