फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संविलियन विद्यालय की नहीं बदली सूरत

Sun, 16 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। संविलियन विद्यालयों के कायाकल्प के लिए विभाग प्रति वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद भी विद्यालयों की दशा में सुधार होता नहीं दिख रहा है। इसका प्रमाण गिलौला क्षेत्र के संविलियन विद्यालय कोट मुबारकपुर में देखने को मिला। यहां अव्यवस्था के बीच बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


गिलौला का संविलियन विद्यालय कोट मुबारकपुर बदहाल है। यहां नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बावजूद अब तक न तो विद्यालय की सफाई कराई गई और न ही रंग रोगन हुआ। इतना ही नहीं विद्यालय में लगी खिड़की, दरवाजा व फर्नीचर भी टूटा हुआ है। जबकि विद्यालय के कायाकल्प के लिए विगत मार्च माह में आया 75000 रुपये खर्च किया जा चुका है। इसके बावजूद विद्यालय की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ।
यहां तैनात सहायक शिक्षक अभिनव पाठक की मानें तो प्रधान शिक्षिका को बजट का पैसा मिला था। इसमें से 50000 रुपये जूनियर व 25000 रुपये प्राथमिक विद्यालय में खर्च करना था। प्राथमिक विद्यालय में कुछ कार्य कराया गया है। जबकि जूनियर में मात्र चार फाइबर की कुर्सियां ही दी गई है। इस बारे में प्रधानाध्यापक संगीता यादव का कहना है कि जो पैसा आया था वह खर्च हो चुका है। जिसका बिल वाउचर सुरक्षित है जब बजट आएगा तो शेष बचे कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें