फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लक्ष्मण मूर्छित प्रसंग का हुआ मंचन

Mon, 19 Oct 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
रामलीला में मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर रामलीला में लक्ष्मण पर शक्ति प्रहार और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भिनगा के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में मंचन के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति अस्त्र से प्रहार किया, जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़े। मेघनाद उन्हें लंका ले जाने लगा, लेकिन उठा नहीं सका। हनुमान जी लक्ष्मण को रामादल की छावनी में ले आए। राजवैद्य सुषेण की सलाह पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लाए, जिससे लक्ष्मण के प्राण बच गए। पांडेयपुरवा स्थित पोखरा धाम मंदिर परिसर में भी लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें