फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 दिन से टूट कर गिरा है बिजली का खंभा

Mon, 24 Nov 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ककंधु गांव में 10 दिन पूर्व टूटा विद्युत पोल।- संवाद
विज्ञापन
गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत ककंधु निवासी विवेक कुमार शुक्ला के घर के सामने लगा बिजली का खंभा 10 दिन पहले टूट कर उनके घर पर गिर गया था। अभी भी आपूर्ति चालू है। इससे स्थानीय लोगों में हादसे का डर है। विवेक शुक्ला के परिजन करंट की चपेट में आ जाने की आशंका में सहमे हुए हैं। गांव निवासी मदन शुक्ला, अनूप तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, विवेक शुक्ला, बुद्धू व हरीश आदि ने बताया कि खंभा टूटते ही विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने पोल नहीं बदला। जेई धर्मेंद्र कुमार जेई ने बताया कि जिस ठेकेदार को टेंडर मिलेगा, वही खंभा लगाएगा। विभाग की ओर से सीधे खंभा नहीं लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें