फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने 50 क्षय रोगियों को बांटी पोषण पोटली

विज्ञापन
क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित करती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। गांधी जयंती पर शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व सीडीओ शाहिद अहमद ने जिला क्षय रोग केंद्र पहुंचकर 50 क्षय रोगियों और 11 कुष्ठ रोगियों को पोषण पोटली व खाद्य सामग्री वितरित की। डीएम ने मरीजों को नियमित रूप से प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दी। डीएम ने बताया कि निक्षय मित्र पहल अभियान के तहत उज्ज्वला सेवा संस्थान के अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने 50 क्षय रोगियों को गोद लिया है। उन्होंने समाज के संभ्रांत नागरिकों व व्यापारियों से अभियान में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि नियमित दवा और पौष्टिक खानपान से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। शासन की ओर से इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. केके वर्मा व डॉ. एनएन पांडेय मौजूद रहे। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर स्थित दत्तक ग्रहण अभिकरण केंद्र का निरीक्षण कर हाल में मिले नवजात अनमोल के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें