श्रावस्ती। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिले को राजस्व कार्यों में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं, राजस्व व विकास की संयुक्त रैंकिंग में जिला टॉप-5 सूची में शामिल हो गया है। यह जानकारी देते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीएम कार्यालय से प्रति माह सभी जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें सितंबर की जारी रैंकिंग में राजस्व कार्यों के बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, विकास व राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों के कार्यों की दैनिक समीक्षा की जा रही है।