फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

Fri, 30 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार को साइकिल सहित नहर में गिरा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बीते बुधवार को साइकिल सहित नहर में गिरे बाबूपुरवा निवासी संतोष कुमार का शव 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गुटुहरू के निकट नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। सोनवा थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा निवासी संतोष कुमार (21) पुत्र रक्षाराम बुधवार को घर से गांव के बाहर खेत देखने साइकिल से जा रहा था। सरयू मुख्य नहर के पटरी पर मोबाइल से बात करने के दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ जाने से वह साइकिल सहित नहर में गिर कर डूब गया था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम इकौना व प्रभारी निरीक्षक सोनवा जितेन्द्र सिंह ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की नहर में काफी तलाश कराई लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को गिलौला थाना क्षेत्र के गुटुहुरू गांव स्थित सरयू मुख्य नहर में एक युवक का शव उतराता दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर युवक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त संतोष के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र घायल
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। विदुहनी निवासी एक युवक अपने पिता का इलाज कराने बृहस्पतिवार इकौना आया था। वहां से घर वापसी के दौरान इकौना बाईपास पर उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार ग्राम विदुहनी निवासी पिता आदित्य प्रसाद (65) व पुत्र यदुनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से दोनों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। हादसे के समय वाहन चला रहा यदुनंदन हेलमेट नहीं पहने था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें