फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मेहरबान रहे मेघ, तेज हुई धान रोपाई

विज्ञापन
दूसरे दिन भी बरसात होने से तेज हुई धान की रोपाई व बरसात से बचने का प्रयास करते लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में गुरुवार को दूसरे दिन भी सावन के मेघ मेहरबान रहे। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारों से समूचा जिला पानी-पानी है। इस बीच खेतों में पर्याप्त पानी पाकर किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना बना हुआ है। वहीं इस बरसात ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की समस्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में विगत दो दिनों से कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात हो रही है। इसके चलते खेत व खलिहान ही नहीं नगर व गांव की गलियां भी पानी से सराबोर हो चुकी हैं। काफी समय बाद शुरू हुई बरसात ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण जहां मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है। वहीं खेत खलिहान भी पानी से लबालब हो गए हैं। ऐसे में धान की रोपाई के लिए आसमान की ओर निहार रहे किसानों ने खेतों में पर्याप्त पानी पाकर धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।
वहीं यह बरसात खेतों में लगी गन्ना, मक्का, अरहर, मेंथा व सब्जियों के लिए वरदान मानी जा रही है। जिन किसानों ने पंपिंग सेटों के सहारे धान की रोपाई कर दी थी। उन फसलों के लिए यह बरसात रामबाण साबित होगी। वहीं बारिश ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। साफ-सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो गई हैं। जिससे नालियों का दूषित जल मार्ग पर फैल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई विद्यालयों व कार्यालय परिसर में कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें