सिरसिया थाने का निरीक्षण करते सीओ।
श्रावस्ती। सीओ भिनगा भरत पासवान ने बृहस्पतिवार को सिरसिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि थाने में विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों, रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया है। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों व विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सावन मास को लेकर प्रमुख शिवालयों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा व यातायात व्यवस्था के बेहतर प्रबंध के लिए थाना प्रभारी सौरभ सिंह को निर्देशित किया है।