फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तुलसीपुर के बाग में मिला प्रयागराज के युवक का शव

Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मृतक सचिन कुमार।
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर स्थित एक आम के बाग में सोमवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध हालाता में मिला। मृतक की पहचान प्रयागराज जिले के सचिन कुमार (31) के रूप में हुई है। सचिन अपने परिवार के साथ दिकौली स्थित मजार पर जियारत करने आए थे। उनके भाई राहुल ने बताया कि सचिन की दिमागी हालत अच्छी नहीं थी। वह रविवार सुबह से लापता थे। वो बाग में कैसे पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई, किसी को नहीं पता। शव मिलने की सूचना पर सीओ आलोक सिंह, थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें