फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बीएलओ ने पढ़कर सुनाई मतदाता सूची

Sat, 28 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण अ​भियान की जांच करते डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के 921 मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाए गए। यहां बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और विभिन्न फार्म भरवाए। अभियान की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम मनोज कुमार राय ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि 17 नवंबर को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन किया जा चुका है। इसमें संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक का समय निर्धारित है। शिविर रविवार को भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। वहीं, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें