फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेगा शिविर में एक ही जगह मिलेगा योजनाओं का लाभ

Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके विश्राम कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसमें एक नवंबर को कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में आयोजित होने वाले मेगा शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। सचिव ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। एडीएम न्यायिक अशोक कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता और पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह, अधिशासी अभियंता राजनारायण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें