फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अहिल्या उद्धार का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Tue, 27 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कटरा में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
कटरा। श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी कटरा में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के चौथे दिन सोमवार को अहिल्या उद्धार के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों का अभिनय देखकर दर्शकों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। मंचन के दौरान विश्वामित्र के साथ राजा दशरथ ने श्रीराम व लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए भेजा। रास्ते में श्रीराम व लक्ष्मण जी ने यज्ञ में विघ्न डालने वाले सुबाहु, ताड़का व मरीचि समेत अन्य असुरों का वध किया। इसके बाद गौतम ऋषि के श्राप देने पर अहिल्या एक शिला बन गई थीं। उनका श्रीराम ने अपना चरण लगाकर उद्धार किया। सीता स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण भी पहुंचे। सीता जी वाटिका में पूजा के लिए फूल तोड़ने गईं। वहीं पर भगवान राम और लक्ष्मण भी पहुंचे। लीला को देखकर दर्शकों ने जमकर जय श्रीराम का जयकारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें