एएसपी की मौजूदगी में पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल करते आरक्षी।
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित कर सामूहिक दौड़ लगवाई तथा टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। इसके बाद एएसपी ने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार और आदेश कक्ष का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव और रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।