फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन के पास नहीं सटीक कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती ने जहां पहले किया था तांडव, वहीं फिर से किया कटानसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। राप्ती नदी की बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अभी तैयार नहीं है। इसलिए जहां विगत वर्ष नदी ने रौद्र रूप दिखाया था। वहीं हल्की बाढ़ में नदी ने फिर से भिनगा-मल्हीपुर मार्ग को 10 मीटर काट दिया। यह रास्ता कटने के बाद यदि नदी में फिर बाढ़ का पानी आता है, तो उसका प्रभाव भिनगा जिला मुख्यालय तक दिखाई देगा।
राप्ती के बारे में मान्यता है कि यह नदी अपना इतिहास बार-बार दोहराती है। यानी कि जहां नदी एक बार कटान करती है। वहां नदी बार-बार कटान करने का प्रयास करती है। इसका ताजा उदाहरण बुधवार को भिनगा मल्हीपुर मार्ग पर देखने को मिला। इस सड़क को राप्ती नदी ने विगत वर्ष आई बाढ़ में काट दिया था। यही नहीं विगत वर्ष भी पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी भिनगा-मल्हीपुर मार्ग के ऊपर से बहने लगा था। उसी समय प्रशासन को इस बात का आभास हो गया था कि राप्ती नदी आने वाले वर्ष में इस स्थान पर ही कटाव करेगी। इसके बावजूद प्रशासन ने बाढ़ से इस इलाके को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जबकि विगत वर्ष से पूर्व भी राप्ती नदी ने इस मार्ग को तिलकपुर गांव के पास काट दिया था। जिसके चलते राप्ती नदी का पानी जिला मुख्यालय तक आ गया था।
विज्ञापन

बॉक्स में
एक पुलिया ने दे दिया राप्ती नदी को रास्ता
भिनगा मल्हीपुर मार्ग पर बनी एक पुरानी पुलिया 15 जनवरी को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के दबाव के कारण टूट गई थी। इसके बाद इस स्थान पर लोक निर्माण विभाग ने पुलिया निर्माण करने के बजाए मिट्टी भर दी थी। मिट्टी भी ठीक से भरा न होने के कारण हल्की बाढ़ में ही इस स्थान से राप्ती नदी की धारा बह निकली।
विज्ञापन

बाक्स में
पुलिया बना सेफ्टी वाल्व
जानकारों की मानें तो राप्ती नदी के बहाव को कम करने के लिए टूटी सड़क सेफ्टी वाल्व के रूप में कार्य कर गई। अन्यथा की दशा में अशरफ नगर,संगम पुरवा सेमरहनिया,नीबाभारी, परसिया, तिलकपुर, कसियापुर के पास बने तटबंध टूट सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें